बरेली : यूपी के बरेली देहात के भमौरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम इलाके में गश्त के साथ संदिग्ध लोगों की वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान जानकारी मिली कि देवचरा-बलिया रोड स्थित नहर पुल के पास एक व्यक्ति अवैध अफीम बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई, मौके से गिरफ्तारी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची, और वहां मौजूद व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रूम सिंह निवासी ग्राम डष्टा श्यामपुर, थाना भमौरा बताया।
406 ग्राम अफीम बरामद, लाखों की बताई जा रही कीमत
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के कब्जे से 406 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, जो नशे के अवैध बाजार में खपाई जानी थी। बरामदगी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
