बरेली : यूपी के बरेली में प्राचीन श्री नरसिंह भगवान की शोभायात्रा सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच यात्रा का शुभारंभ चाहबाई स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर चाहबाई से भगवा ध्वज दिखाकर किया गया। पूजन-अर्चना के बाद भगवान नरसिंह की सुसज्जित झांकी के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी।
जगह-जगह हुआ स्वागत
यात्रा मार्ग में क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारी। श्रद्धालु “नरसिंह भगवान की जय” के उद्घोष के साथ शामिल हुए। सुरक्षा और व्यवस्था के बीच यात्रा निर्धारित मार्गों से होकर गुजरी।
इन प्रमुख स्थानों से गुजरी यात्रा
शोभायात्रा चाहबाई से बानखाना, घोसियान मस्जिद, गुलाब नगर स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर गुलाब नगर, बजरिया, श्री अग्रसेन विद्यालय, अलका होटल, दयानंद चौक, नॉवेल्टी रोड, पुराना रोडवेज, श्री काली मंदिर श्यामगंज, गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग और महादेव सेतु होते हुए पुनः आरंभ स्थल चाहबाई पर विश्राम करेगी। नॉवेल्टी के बाद कालीबाड़ी क्षेत्र में भी विशेष आयोजन और सजावट देखने को मिली।
आयोजन में ये रहे मौजूद
यात्रा में अध्यक्ष पंडित विजय मन्नू महाराज, अनुराग अग्रवाल, नीरू भारद्वाज, राहुल ठाकुर, गोविंद पटवा, मनीष पाठक, हनी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
