बरेली : 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले बरेली के प्रतिभाशाली छात्रों को डीएम अविनाश सिंह ने गुरुवार को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 14 से 17 सितम्बर तक पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मिर्जापुर में आयोजित हुई थी। डीएम कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपने कोच जय सिंह के साथ पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। डीएम ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग, बरेली की 5 छात्राओं ने जीते पदक

यू.पी.एस शिवनगर भुता की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसमें रागिनी (कक्षा 6) ने कांस्य पदक, प्रियांशी (कक्षा 7) ने कांस्य पदक, अनुपम गौतम (कक्षा 6) ने कांस्य पदक, पारूल (कक्षा 6) ने कांस्य पदक, अर्चिता सिंह (कक्षा 8) में रजत पदक, अंडर-14 बालक वर्ग ने एक स्वर्ण सहित तीन पदक, यू.पी.एस शिवनगर भुता के बालक वर्ग में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें अनुज कुमार (कक्षा 7) ने स्वर्ण पदक, इन्द्रजीत सिंह (कक्षा 7) ने कांस्य पदक, दिनेश (कक्षा 8) ने कांस्य पदक और अंडर-17 प्रतियोगिता में भी बरेली के खिलाड़ियों का जलवा रहा। बालिका वर्ग में काजल (कक्षा 10, कुसुम कुमारी बालिका इंटर कॉलेज) ने रजत पदक, पूजा (कक्षा 11, इस्लामिया बालिका इंटर कॉलेज) ने रजत पदक, बालक वर्ग में लव भारती (कक्षा 9, राजकीय इंटर कॉलेज) ने रजत पदक
डीएम ने खिलाड़ियों की हौसला -अफजाई
डीएम अविनाश सिंह ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि बरेली के छात्र प्रदेश स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
