लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। शनिवार को शासन की ओर से इस नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया। मनोज कुमार सिंह राज्य प्रशासन में एक अनुभवी अधिकारी रहे हैं और कई महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति से सरकार को विकास योजनाओं, नीतिगत सुधारों और प्रशासनिक परिवर्तन की दिशा में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन प्रदेश में सुशासन और संरचनात्मक सुधारों पर काम करता है।
