बरेली : सीएम योगी आदित्यनाथ की पारदर्शी और गति आधारित कार्यप्रणाली के बीच बरेली जिले ने एक बार फिर प्रदेश में अपना मजबूत दबदबा दर्ज किया है। सीएम डैशबोर्ड की अक्टूबर 2025 रैंकिंग में बरेली ने विकास और राजस्व कार्यों के संयुक्त मूल्यांकन में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग जिलाधिकारी (डीएम) अविनाश सिंह के नेतृत्व में जिले की प्रभावी मॉनिटरिंग, त्वरित निस्तारण और प्रशासनिक टीमवर्क का परिणाम मानी जा रही है। डीएम ने कहा- यह सामूहिक प्रयास की जीत है। उन्होंने कहा कि “यह रैंकिंग हमारे अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमवर्क, पारदर्शिता और सतत निगरानी का परिणाम है। जिला प्रशासन इसी रफ्तार और निष्ठा के साथ कार्य जारी रखेगा।”
किस श्रेणी में कौन सा जिला कहाँ रहा?

इसमें तीसरे पर शाहजहांपुर पांचवें, बदायूं आठवें और पीलीभीत 18 वें स्थान पर है। राजस्व कार्य रैंक में 7th 2nd 12th 17th ओवरऑल (संयुक्त रैंक) 3rd रैंक है। बरेली ने न सिर्फ विकास योजनाओं में तेज प्रगति दिखाई, बल्कि राजस्व निस्तारण, पारदर्शिता और शिकायत समाधान में भी दक्षता दर्ज की।
सीएम डैशबोर्ड क्या है?
यह मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा विकसित डिजिटल प्रणाली है। हर माह सभी जिलों की योजनाओं, परियोजनाओं, राजस्व कार्यों और सेवाओं का मूल्यांकन होता है। प्रदर्शन के आधार पर रैंक तय की जाती है। जुलाई 2025 में भी बरेली पहले स्थान पर रहा था। बरेली की बढ़त का मुख्य कारण फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग सख्त, शिकायतों और राजस्व मामलों का तेज़ निस्तारण, विकास परियोजनाओं में स्पष्ट टाइमलाइन और फॉलोअप, विभागों के बीच समन्वय और टास्क-ट्रैकिंग है।
