सपा प्रमुख ने ओड़िशा में खोला नया राजनीतिक फार्मूला, बोले – PDA में A = आदिवासी!, डबल इंजन नहीं… एक इंजन शराब, दूसरा गांजा संभाल रहा…
नुआपाड़ा (ओड़िशा)/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ओड़िशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रमाकांत हाती के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और PDA (पिछड़े, दलित, आदिवासी) को एकजुट होने का आह्वान किया। सभा में उमड़े जनसैलाब और पटाखों से स्वागत पर अखिलेश बोले-“ऐसा लगा कि अभी भी दिवाली चल रही है… और चलनी भी चाहिए। बिहार में महागठबंधन की जीत के साथ खुशहाली की दिवाली लालटेन जलाकर मनाई जाएगी। गाँव-गाँव चमकेगा।”
नेताजी और बीजू पटनायक के बीच बहुत गहरे संबंध

सपा प्रमुख ने कहा “नेताजी और बीजू पटनायक के बीच बहुत गहरे संबंध थे, लेकिन जो भाजपा के करीब गया है… बर्बाद हो गया है।”उन्होंने प्रत्याशी चोरी पर तंज कसा।।बोले- “यहाँ भी चोरी हो रही है? पहले वोट चोरी सुना था… अब प्रत्याशी भी चोरी हो गए! PDA फार्मूला का विस्तार किया। बोले- “हमारे PDA में A = आदिवासी भी है। संविधान बचा तो आरक्षण बचेगा।”अवैध शराब और गांजे पर हमला किया। उन्होंने कहा“1 करोड़ 20 लाख की शराब–गांजा पकड़ा गया! एक इंजन शराब संभाल रहा है, दूसरा गांजा!”
फ़र्जी आधार कार्ड, वोटर लिस्ट गड़बड़ी पर जताई चिंता

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फ़र्जी आधार कार्ड, वोटर लिस्ट गड़बड़ी और VVPAT पर्चियों पर गंभीर चिंताएं जताईं। उन्होंने कहा कि“बूथ पर मशीनें लगाकर फर्जी आधार बनाए जा सकते हैं। आधार जब हर जगह मान्य है, तो चुनाव आयोग भी मेटल कार्ड जारी करे।”उन्होंने कहा कि बिहार में नौजवान मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नई ऊर्जा के साथ विकास करेंगे और बिहार का पैसा बिहार को मजबूत करेगा“इस बार वहां से भाजपा का पलायन होने जा रहा है।”
