2003 की मतदाता सूची में नाम है, नहीं लगेगा कोई दस्तावेज़, पलायन, विवाह, मृत्यु के कारण दोहरी एंट्री खत्म
बरेली : यूपी के बरेली में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के सभी 3499 बूथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त- राजस्व एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल हो सके और किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह दर्ज न रहे। शादी, नौकरी, स्थानांतरण या मृत्यु जैसी परिस्थितियों में कई बार मतदाताओं के नाम दो जगह दर्ज पाए जाते हैं, इसलिए इस बार सटीक और पूरी तरह शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जा रही है।
2025 BLO घर-घर जाकर प्रपत्र बाँटेंगे और भरवाएंगे

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक 2025 BLO घर-घर जाकर प्रपत्र बाँटेंगे और भरवाएंगे । इसके बाद 9 दिसंबर, 2025 ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 8 और 9 जनवरी, 2026 को दावे और आपत्तियाँ दर्ज होंगी। 31 जनवरी 2026 तक सुनवाई और निस्तारण , 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। अगर, आपका नाम 2003 की वोटर लिस्ट में है , तो कोई भी दस्तावेज़ नहीं देना है, सिर्फ गणना प्रपत्र भरना है। मगर, जन्म 1.7.1987 से पहले हुआ है, तो 2003 लिस्ट में नाम नहीं होगा। इसलिए जन्म तारीख और जन्म स्थान प्रमाणित करने वाला कोई भी दस्तावेज़ चाहिए होगा। जन्म 1 जुलाई 1987 से 02.12.2004 के बीच है, तो अपना + माता/पिता का जन्म से जुड़े दस्तावेज़ (यदि माता/पिता 2003 लिस्ट में हैं, तो कोई दस्तावेज़ जरूरी नहीं) जन्म 02.02.2004 के बाद अपना जन्म प्रमाण + माता/पिता का जन्म/निवास प्रमाण (यदि माता/पिता 2003 लिस्ट में हैं, तो दस्तावेज़ नहीं देना है)
इनमें से कोई भी चाहिए एक दस्तावेज़
सरकारी विभाग / PSU / बैंक / डाकघर / LIC / पेंशन पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, हाई स्कूल / बोर्ड / विश्वविद्यालय का प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि / मकान आवंटन प्रमाण पत्र देना होगा। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने विधानसभा कैंट-125 के बूथ संख्या 45 पर फॉर्म वितरण की समीक्षा किए, जबकि SDM बहेड़ी ने भदपुरा और SDM फरीदपुर ने भी ग्राम स्तर पर अभियान का निरीक्षण किया।
