अविनाश सिंह, डीएम बरेली
बरेली : यूपी के बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से “विकसित भारत -विकसित उत्तर प्रदेश 2047” के विजन डॉक्यूमेंट को मजबूत बनाने के लिए सुझाव देने की अपील की है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी योजना का हिस्सा है,जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत और उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है, यानी भारत की आज़ादी के 100 वर्ष पूरे होने तक एक संपन्न और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण। जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक अपने सुझाव http ://samrarthuttarpradesh.up.gov.in पर दिए गए QR Code को स्कैन करके 31 अक्टूबर तक दे सकते हैं।
यह रहेगा विजन डॉक्यूमेंट का फोकस?
यह विजन डॉक्यूमेंट 3 प्रमुख थीम पर आधारित होगा। इसमें थीम का उद्देश्य अर्थ शक्ति आर्थिक विकास और औद्योगिक प्रगति सृजन शक्ति नवाचार, तकनीकी विकास और रोजगार जीवन शक्ति स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कल्याण इसके अलावा विकास योजना को 12 प्रमुख सेक्टरों पर ध्यान केंद्रित करते हुए तैयार किया जाएगा। कृषि, पशुपालन, औद्योगिक विकास, IT और टेक्नोलॉजी, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सुशासन आदि। डीएम बोले- यह सरकार का नहीं, जनता का डॉक्यूमेंट है। डीएम अविनाश सिंह ने कहा “हर नागरिक का विचार, बनेगा 2047 के विकसित भारत का आधार।” यह दस्तावेज़ सिर्फ सरकार नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और दृष्टि का प्रतिबिंब होगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग युवा, छात्र, शिक्षक, उद्योगपति, सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवी को इस अभियान में भाग लेने का आग्रह किया।
