बरेली : यूपी के बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने शनिवार को थाना इज्जतनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ एक और सख्त कार्रवाई की है। यह कार्रवाई लगभग 150 वर्गगज में बन रहे अनधिकृत आवासीय भवन पर की गई। जानकारी के अनुसार, यह निर्माण कृष्णावती निवासी गौटिया लक्ष्मीपुर, मजरा सैदपुर हाकिन्स, बरेली द्वारा कराया जा रहा था, लेकिन इस निर्माण के लिए बरेली विकास प्राधिकरण से कोई स्वीकृति / नक्शा पास नहीं कराया गया था। इसी आधार पर उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कार्रवाई टीम में दीपक कुमार संयुक्त सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण, धर्मवीर सिंह सहायक अभियंता, अजीत कुमार साहनी अवर अभियंता के साथ में प्राधिकारी की प्रवर्तन टीम थी। टीम ने मौके पर पहुँचकर निर्माण को तत्काल सील कर दिया।
बीडीए ने दी चेतावनी
बरेली विकास प्राधिकरण ने कहा है कि बिना अनुमति के कराए जा रहे सभी निर्माणों के विरुद्ध सख्त ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसमें किसी प्रकार की ढील या समझौता नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण ने सभी नागरिकों को सावधान करते हुए कहा कि कोई भी प्लॉट, मकान, या निर्माणाधीन संपत्ति खरीदने से पहले मानचित्र स्वीकृति (Map Approval) और प्राधिकरण से मंजूरी विक्रेता से प्रमाण रूप में जरूर लें। अन्यथा भविष्य में खरीदार को आर्थिक नुकसान, सीलिंग, या ध्वस्तीकरण का सामना करना पड़ सकता है।
