बरेली : ‘बदलो बिहार, बनाओ नई सरकार’ के तहत 23 से 30 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे प्रचार-दौरे का कार्यक्रम जारी किया गया है। इस दौरे में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी, किसान नेता डॉ. सुनीलम (किसान संघर्ष समिति) और संयोजक शाहिद कमाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। 23 अक्टूबर को 3 बजे से शाम 6 बजे तक पटना में जनसभा होगी। इसके साथ यहीं रात्रि विश्राम होना है। 24 अक्टूबर को आरा में जनसभा होगी। इसके बाद आरा में रात्रि विश्राम, 25 को बक्सर में सभा, 26 को भोरे (गोपालगंज) और बेगूसराय, 27 को कदवा (कटिहार) में, 28 को कटिहार/सिकटा (Congress) की जनसभा सिकटा में 29 को सिकटा (पश्चिम चंपारण) में और रात्रि विश्राम सीतामढ़ी में, तो वहीं 30 अक्टूबर को सीतामढ़ी/हाजीपुर में (RJD) प्रत्याशी की 10 बजे से 2 बजे तक सभा होगी। इसके बाद पटना वापसी होगी।
