सोमवार को अमेरिका में हजारों यूजर्स ने रिपोर्ट किया कि Amazon की कई ऑनलाइन सेवाएं अचानक बंद हो गईं। Downdetector की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें Amazon.com, Prime Video, Alexa और अन्य सेवाएं शामिल थीं।
Amazon Web Services (AWS) ने अपनी स्टेटस पेज पर अपडेट में बताया कि US-EAST-1 रीजन में कई सर्विसेज में बढ़ी हुई एरर रेट और लेटेंसी देखी गई है। इस तकनीकी खराबी के कारण कई वेबसाइट्स और ऐप्स प्रभावित हुए।
कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी इसका असर पड़ा। Robinhood, Snapchat, Perplexity और Paypal के Venmo जैसे एप्स के यूजर्स ने अस्थायी समस्या का सामना किया। इन कंपनियों ने अपने यूजर्स को आउटेज की जानकारी दी।
AI चैटबॉट Perplexity के CEO अरविंद श्रीनिवास ने बताया कि आउटेज की मुख्य वजह AWS सर्वर में आई समस्या है। उन्होंने X (Twitter) पर लिखा, “Perplexity फिलहाल डाउन है। AWS में आई दिक्कत के कारण सेवा प्रभावित हुई है। हम इसे जल्द ठीक करने पर काम कर रहे हैं।”
