यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का उद्घाटन करते मंत्री डॉ. अरुण कुमार
बरेली : यूपी के बरेली में आज यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला -2025 का उद्घाटन माननीय मंत्री वन एवं पर्यावरण डॉ. अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम अर्बन हॉट में आयोजित किया गया। इसमें मंत्री ने फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने इस अवसर पर कहा “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी हमारा मंत्र है। स्वदेशी संकल्प केवल नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव है।”उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सभी को स्वदेशी उत्पादों और परंपरागत उद्योगों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब स्वदेशी केवल खादी और दीयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर सेमीकंडक्टर तक, हस्तशिल्प और विश्व स्तरीय वस्तुओं तक फैल चुका है।
जीएसटी दर कम कर जनता और उद्योग को लाभ पहुंचाया
मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि सरकार ने जीएसटी दरों में कमी कर जनता और उद्योगों को लाभ पहुंचाया है। मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने मेले के विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया। मेले में शामिल प्रमुख उत्पाद और स्टाल थे। इसमें जरी चप्पल, जरी -जरदोज़ी और जरी पेंटिंग, पर्स इम्ब्रॉइडरी और बनारसी साड़ी, डोरमैट, आसन पट्टी, कालीन और मिट्टी के बर्तन, ज्वैलरी, बांस-बेंत, केन फर्नीचर और होम डेकोरेट, जल कुम्भी, खिलौने, शहद, वर्मी कम्पोस्ट आदि, वहीं स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपस्थित जनप्रतिनिधि और अधिकारी थे।
मेयर समेत प्रमुख लोग मौजूद
इस दौरान महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार, विधायक कैण्ट संजिव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, नवाबगंज डॉ.एमपी आर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली जिलाध्यक्ष भाजपा सोमपाल शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष भाजपा आदेश प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग विकास यादव मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन वीरेन्द्र सिंह राठौर ने किया। जनप्रतिनिधियों ने स्वदेशी मेला -2025 के माध्यम से जनता को स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प से जोड़ने का प्रयास किया गया है। यह मेला आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रोत्साहित करने और बरेली को स्वदेशी उत्पादों का हब बनाने का भी एक प्रयास है।
