सपाइयों ने दिया “भगवान वाल्मीकि के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण का संदेश”
बरेली : भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आज (मंगलवार) को बरेली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें हरी नगर अलीगंज स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने की। उन्होंने इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “महर्षि वाल्मीकि जी ने हमें सिखाया कि कर्म ही जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। उनके आदर्श आज भी समाज में समानता, न्याय और मानवता का संदेश देते हैं।”उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
हेल्थ कैंप का आयोजन
पशुपालन विभाग ने योजनाओं की जानकारी दी। अंडा वितरण से लेकर हेल्थ कैंप तक आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पशुपालन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर किया गया। इस दौरान नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) द्वारा अंडों के ठेले वितरित किए गए।
साथ ही समाजसेवी संस्थाओं ने ज़रूरतमंदों कोनिशुल्क नज़र के चश्मे,स्वास्थ्य परीक्षण और दवाएं, वृद्धजनों को छड़ी, दिव्यांगों को व्हीलचेयर,कमज़ोर लोगों के लिए कमोड,और कान की मशीनें वितरित कीं। लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने बताई योजनाएं और स्वास्थ्य लाभ दिया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद माहौर, अपर निदेशक ग्रेड-1, लखनऊ ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। अजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (NECC) ने अंडा उत्पादन और पोषण के लाभ पर जानकारी दी। अपर निदेशक ग्रेड-2, बरेली मंडल ने पशुपालन विभाग द्वारा जिले में की गई प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आंवला संजीव सक्सेना, भाजपा वरिष्ठ नेता के.पी. सिंह,मंडल अध्यक्ष यशपाल सिंह लोधी,शोभाराम शर्मा, मनोज शर्मा,उपजिलाधिकारी आंवला,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, क्षेत्राधिकारी आंवला,तथा डॉ. नरेश चंद्र, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम संयोजक राकेश मोहन त्यागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि डॉ. राजीव सिंह और डॉ. के.पी. सिंह ने मंच संचालन किया।
वाल्मीकि जयंती पर दिखी एकता की मिसाल
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्या, पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, महानगर सचिव गण धीरज हैप्पी यादव, नाजिम कुरैशी, राशिद गाज़ी, युधिष्ठिर पाल सिंह, बाबा मियाँ, डॉक्टर चाँद, रमीज़ हाशमी आदि प्रमुख सपाई मौजूद रहे।
एकता, सेवा और प्रेरणा का संदेश
पूरे कार्यक्रम का मूल संदेश यही रहा कि “भगवान वाल्मीकि का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
जब तक हम कर्म, करुणा और समानता के मार्ग पर नहीं चलेंगे, समाज में वास्तविक विकास संभव नहीं।”
