बरेली : यूपी के बरेली में 26 सितंबर के बवाल के बाद प्रशासन, पुलिस और बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने आज शहर में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई में फ़रीदापुर चौधरी का बेग मैरिज हाल, वीरसावरकर नगर स्थित कार गैरेज और कोहाड़ापीर की सपा पार्षद की ई-स्कूटी एजेंसी। BDA के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वाजिद बेग पुत्र हुसैन बेग ने फ़रीदापुर चौधरी में यह मैरिज हाल अवैध तरीके से बनाया था। इसी तरह, नाजिर खान का कार गैरेज और अब्दुल कय्यूम खान उर्फ मुन्ना की ई-स्कूटी एजेंसी भी नियमों का उल्लंघन कर बनी हुई थीं।

भारी पुलिस बल के बीच हुई कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि सीलिंग कार्रवाई में भारी पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित की गई थी।
मैरिज हाल, कार गैरेज और स्कूटी एजेंसी को सील कर नोटिस भी चस्पा किया गया। इसमें चेतावनी दी गई कि यदि सील को तोड़ा गया या हटाया गया, तो FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
BDA ने दी चेतावनी
BDA अधिकारियों ने कहा कि “हम अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह कार्रवाई सभी नागरिकों के लिए एक संदेश है कि नियम और कानून का उल्लंघन किसी को भी छूट नहीं देगा।”
