नई दिल्ली : विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2023 में रिलीज़ हुई फिल्मों के विजेताओं को सम्मानित किया। इस समारोह में कुछ ऐसे कलाकारों को भी राष्ट्रीय सम्मान मिला है, जिनका नाम लंबे इंतजार के बाद यादों में दर्ज हुआ। शाहरुख खान और विक्रांत मैसी ने Best Actor का अवॉर्ड साझा किया है, शाहरुख “Jawan” के लिए और विक्रांत “12th Fail” के लिए।
रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार
फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी को Best Actress से नवाज़ा गया है उनके अभिनय के लिए Mrs. Chatterjee vs Norway में यह उनकी इंडस्ट्री की लगभग 30 साल की मेहनत का फल है। मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 12th Fail फिल्म को Best Feature Film का सम्मान मिला।
