32 हजार वाहन मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत, 2017 से 2021 तक के सभी E-Challan माफ
बरेली : अगर आपकी गाड़ी का फिटनेस या परमिट सिर्फ पुराने चालानों की वजह से अटका पड़ा है, तो अब आपकी मुश्किलें खत्म हो सकती हैं। परिवहन विभाग ने 2017 से 2021 तक काटे गए सभी ई -चालानों को माफ कर दिया है। इस फैसले से बरेली मंडल के 32 हजार से ज्यादा वाहन मालिकों को सीधी राहत मिलेगी। बीते वर्षों में बने चालान वाहन मालिकों के लिए बड़ी परेशानी बन गए थे।
चालान के चलते अटक रही थी फिटनेस और परमिट
इन चालान के चलते फिटनेस, परमिट, गाड़ी ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) से जुड़ी प्रक्रियाएँ चालानों के कारण अटक रही थीं। अब विभाग ने इन चालानों को पोर्टल पर ‘डिस्पोज्ड’ और ‘क्लोस्ड टाइम बार’ के रूप में बंद कर दिया है। जिससे वाहन मालिकों को किसी तरह की बाधा नहीं होगी। बरेली के 58,140 चालान बने, 26,631 चालान माफ, बदायूं के 20,361 चालान, और 4,812 चालान माफ, पीलीभीत के 17,094 चालान बने, और 447 चालान खत्म, और शाहजहांपुर के 48,922 चालान बने, 847 चालान माफ हो गए हैं।
जानें क्या बोले एसपी ट्रैफिक
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने मीडिया को बताया कि, “पुराने चालानों की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब वाहन मालिक बिना किसी रुकावट के फिटनेस, परमिट और ट्रांसफर का काम कर सकते हैं। यह फैसला आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।”
