बरेली : यूपी के बरेली देहात के सिरौली थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, दरोगा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह चोरी की शिकायत लेकर आए युवक शीशपाल के बाल पकड़कर उसे थप्पड़ मारते दिखे।
जानें पूरा मामला
गांव संग्रामपुर निवासी शीशपाल अपने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था। आरोप है कि दरोगा ने गेट पर ही उसे रोक लिया, और उसकी जाति पूछी। जाति का नाम सुनकर दरोगा भड़क गए और युवक के बाल पकड़कर थप्पड़ मार दिया।
वीडियो वायरल और कार्रवाई
वहां मौजूद युवक के साथी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो शुक्रवार को वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने रिपोर्ट तलब की और तत्काल प्रभाव से दरोगा को निलंबित कर दिया।
इंस्पेक्टर का बयान
थाना सिरौली के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता युवक नशे की हालत में लग रहा था, लेकिन दरोगा ने भी संयम खो दिया। पूरी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है।
पहले ही हो चुका दरोगा का ट्रांसफर
जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र कुमार का दो माह पहले ही मुरादाबाद तबादला हो चुका था, लेकिन अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया गया था।
