बिना अनुमति निर्माण करने वालों की खैर नहीं, बीडीए का गरजा बुल्डोजर
बरेली : यूपी के बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अवैध निर्माण और नक्शा पास कराए बिना कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया, जबकि तीन निर्माणों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम और इंजीनियरिंग विंग मौके पर मौजूद रही और पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
ध्वस्तीकरण का पूरा मामला
रजपुरा माफी खजुरिया घाट में मास्टर छोटे लाल ने बिना अनुमति करीब 3000 वर्गमीटर क्षेत्र में सड़क, बाउंड्रीवाल और प्लॉट काटने का काम शुरू कर दिया था। वहीं उसी क्षेत्र में राजकुमार ने 2000 वर्गमीटर में अवैध कॉलोनी विकसित कर दी थी। बीडीए की टीम ने दोनों कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही स्टेडियम रोड पर संजय कुमार गुप्ता का निर्माण नक्शा स्वीकृति के खिलाफ पाया गया। खजुरिया जुल्फिकार में राम नारायण वर्मा और राजीव कुमार गुप्ता द्वारा किए गए अवैध निर्माण और बालाजी इलेक्ट्रिशियन की दुकान के सामने सुनील कुमार गुप्ता के निर्माण को भी सील कर दिया गया।
प्राधिकरण की सख्ती और चेतावनी
संयुक्त सचिव ने कहा कि बिना मान्यता प्राप्त नक्शे के निर्माण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति प्लॉट या मकान खरीदने से पहले उसका नक्शा प्राधिकरण से अवश्य जांच ले। बिना नक्शा पास कराए निर्माण पर बुलडोजर चल सकता है।
कार्रवाई में यह अधिकारी शामिल
अवर अभियंता अजीत कुमार साहनी, सहायक अभियंता सीताराम, संयुक्त सचिव धर्मवीर सिंह, दीपक कुमार सहित पूरी प्रवर्तन टीम मौके पर रही। अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
प्राधिकरण ने लोगों से अपील की है कि वे जमीन या मकान खरीदते समय नक्शा और स्वीकृति का पूरा रिकॉर्ड जांचें। किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए यह बेहद जरूरी
