बरेली : रक्षाबंधन के दिन शनिवार को बरेली में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं ने एक अनोखा रूप ले लिया। शहर के बस अड्डे और रेलवे स्टेशन की भीड़ के बीच, केंद्रीय कारागार-2 में भी एक भावुक नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचने लगीं। जेल प्रशासन ने इस मौके पर खास इंतज़ाम किए थे, बाहर टेंट, छाया, बैठने की कुर्सियां, ठंडा पानी और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थे। सुरक्षा जांच के बाद बहनों को अंदर भेजा गया, जहां सलाखों के उस पार भाई बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे।
राखी बांधते ही भावुक हुआ माहौल
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/uGrvSH9Cis0?si=TCEI3R4RcgoDUwuX
बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तो माहौल भावुक हो गया। किसी ने भाई की लंबी उम्र की दुआ मांगी, तो किसी ने अगली राखी घर पर बांधने की ख्वाहिश जताई। त्योहार ने जेल की सख्त दीवारों में भी रिश्तों की मिठास भर दी।
