बरेली : शहर के किला थाना क्षेत्र फूलबाग छावनी में शुक्रवार रात एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई, जब उन्होंने नशे में धुत पड़ोसी को गाली -गलौज करने से रोका। मृतक की पहचान 65 वर्षीय नत्थूलाल के रूप में हुई है, जो दरोगा राजेश कुमार के पिता थे। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 9 बजे पड़ोसी मनोज शराब के नशे में राजेश कुमार के दरवाजे पर गालियां दे रहा था। नत्थूलाल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, इसी दौरान मनोज, उसकी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति किशनपाल ने कथित तौर पर उन्हें धक्का दे दिया। नत्थूलाल घर नहीं लौटे तो राजेश बाहर निकले और पिता को बेहोश पाया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामला दर्ज, जांच जारी
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtube.com/shorts/z1koYugJhjk?si=Dgi2PvgGGNh-W8pM
पुलिस ने बताया कि इस प्रकऱण के संबंध में थाना किला पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
