लखनऊ : उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग (UPSRTC) अब जनता को बड़ी राहत देने जा रहा है। मौजूदा 11 अंकों वाले हेल्पलाइन नंबर 18001800151 की जगह अब सिर्फ 3 अंकों का नया नंबर ‘151’ जारी किया जाएगा। इससे परिवहन विभाग से जुड़ी शिकायतों का समाधान अब और तेज़ और आसान हो जाएगा।
अब सिर्फ 151 डायल करें, मिलेगा तुरंत समाधान
राज्य के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि आम जनता को लंबे नंबर याद रखना मुश्किल होता है। रेलवे की तर्ज पर अब परिवहन विभाग भी 3 अंकों का हेल्पलाइन नंबर लागू करने जा रहा है। इस फैसले का मकसद है कि आम जनता को RTO दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और वे अपने वाहन या परिवहन से जुड़ी समस्याएं सीधे हेल्पलाइन पर कॉल कर हल कर सकें। “3 अंकों का नंबर आसानी से याद रखा जा सकता है, और लोग तुरंत मदद पा सकेंगे।
पुराना नंबर याद रखना था मुश्किल
उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की पुरानी हेल्पलाइन नंबर 18001800151, मगर,अब नया हेल्पलाइन नंबर 151 (प्रस्तावित और जल्द लागू) होगा। यह ज़रूरी था, जिससे छोटा नंबर याद किया जा सके, लेकिन पुराने 11 अंकों के नंबर को याद रखना मुश्किल था। रेलवे के 139 नंबर की तरह सरल नंबर से जागरूकता बढ़ेगी। हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार अभी तक कम था। जनता को बार-बार RTO के चक्कर लगाने पड़ते थे।
