शाहजहांपुर/लखनऊ : यूपी के तेजतर्रार IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही, जो हाल ही में शाहजहांपुर जिले के पुवायां तहसील में SDM के रूप में नियुक्त किए गए थे। उनका सिर्फ 36 घंटे बाद ही तबादला कर दिया गया। कारण बना उनका एक प्रतीकात्मक कृत्य। उन्होंके तहसील में गंदगी की जिम्मेदारी लेते हुए वकीलों के सामने कान पकड़कर पांच बार उठक-बैठक लगाना। हालांकि, जनता ने उनके इस कार्य की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।
जानें पूरा मामला?
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/ixqABe9Hm4Q?si=wjsa-6RsN8o2uGxi
28 जुलाई की रात 11 बजे रिंकू सिंह राही ने SDM पुवायां का चार्ज लिया। 29 जुलाई की सुबह वे ड्यूटी पर आए और निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में एक मुंशी को दीवार के पास लघुशंका करते देखा। उन्होंने पहले मुंशी को उठक-बैठक लगवाई और फिर वकीलों से बातचीत में खुद पर जवाबदेही लेते हुए कान पकड़कर पांच बार उठक-बैठक लगाई। वकीलों ने शिकायत की थी कि तहसील के शौचालय गंदे हैं। इस पर रिंकू सिंह ने कहा”मैं सबसे बड़ा अधिकारी हूं, सफाई की जिम्मेदारी मेरी भी है।”
वीडियो वायरल और प्रशासन की प्रतिक्रिया
इस आत्म-उत्तरदायी कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने उन्हें “ईमानदार और ज़मीन से जुड़ा अफसर” बताया। लेकिन शासन ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की। रिपोर्ट के बाद 30 जुलाई को आदेश आया कि “IAS रिंकू सिंह राही को SDM पुवायां पद से हटाकर राजस्व परिषद, लखनऊ से संबद्ध किया जाता है। रिंकू सिंह राही की मीडिया में प्रतिक्रिया दी कि “तहसील की सफाई SDM की ज़िम्मेदारी नहीं होती, फिर भी मैंने एक संदेश देने की कोशिश की कि अगर सिस्टम में कोई गड़बड़ी है तो हमें खुद जिम्मेदारी लेनी चाहिए। तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया है, जहां सरकार भेजेगी, काम करूंगा।”
