मुख्य सचिव की रेस में गहराया सस्पेंस, लेकिन एक नाम सबसे ऊपर!
लखनऊ : यूपी की नौकरशाही में बदलाव की आहट है। मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है, और अब सवाल यह है कि अगला मुख्य सचिव कौन होगा?। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सरकार ने मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी थी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। ऐसे में नए मुख्य सचिव की घोषणा लगभग तय मानी जा रही है।
शशि प्रकाश गोयल सबसे मजबूत दावेदार क्यों?
1989 बैच के IAS शशि प्रकाश गोयल (SP Goel) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में गिना जाता है। वह वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई अहम विभागों को संभाल रहे हैं। बताया जाता है सीएम ऑफिस में 8.5 साल से लगातार तैनाती है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों में महत्वपूर्ण भूमिका है। दिल्ली और लखनऊ की नौकरशाही में मजबूत पकड़, यदि नियुक्त हुए, तो जनवरी 2027 तक होगा कार्यकाल होगा। लखनऊ में 1967 में जन्म लेने वाले एसपी गोयल ने BSc (Hons), MCA, EMIB (IIFT) किया है। उनकी प्रारंभिक पोस्टिंग असिस्टेंट मजिस्ट्रेट, इटावा रही थी। इसके साथ ही मथुरा, प्रयागराज, इटावा, देवरिया आदि में डीएम भी रह चुके हैं । मानव संसाधन मंत्रालय (केंद्र) के साथ ही सपा-बसपा सरकार में भी विभिन्न प्रमुख पदों पर रहे हैं। वर्तमान पद में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन, संपदा, प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी है।
मुख्य सचिव की कुर्सी क्यों अहम है?
मुख्य सचिव राज्य प्रशासन का शीर्ष अधिकारी होता है। सचिवालय और जिले के प्रशासन से लेकर नीति क्रियान्वयन तक, हर अहम फाइल और निर्देश इन्हीं के माध्यम से गुजरता है। यह मुख्यमंत्री का सबसे करीबी प्रशासनिक सलाहकार होता है।
