बरेली : यूपी के बरेली में व्यापारियों ने विद्युत आपूर्ति से जुड़ी गंभीर समस्याओं को लेकर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) को एक कड़ा ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में बिजली की अनियमित आपूर्ति, कम वोल्टेज और ट्रांसफॉर्मर खराबी जैसी समस्याओं के चलते व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में व्यापारियों ने विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही, भ्रष्टाचार, और मनमानी रवैये की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती और लाइनमैन अक्सर रिश्वत मांगते हैं।
मुख्य मांगें और चेतावनी
देखें वीडियो 👇🏻
https://youtu.be/ocKzSNQdBZo?si=EzvNOUTw5rdm6Ngc
ट्रांसफॉर्मर खराब होने की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। अनियमित बिजली कटौती पर रोक लगनी चाहिए। शटडाउन की पहले से सूचना देना अनिवार्य किया जाए। भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और बिल प्रणाली में पारदर्शिता हो। 13 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो एक दिन का बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी। व्यापारियों ने यह भी कहा कि बार-बार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है।जिससे आंदोलन को मजबूर हैं।
