लखनऊ: यूपी के सीएम (मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे अब राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत को पीछे छोड़ दिया है। गोविंद बल्लभ पंत बरेली शहर सीट से पहले विधायक बने थे। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला और वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। इससे पहले कोई भी मुख्यमंत्री पूर्ण कार्यकाल पूरा करके दोबारा लगातार पद पर नहीं आया था।
अब तक योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल 8 साल और 134 दिन का हो चुका है, जबकि गोविंद बल्लभ पंत का कार्यकाल (स्वतंत्रता से पूर्व सहित) 8 साल और 127 दिन का था।
सीएम योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर
योगी आदित्यनाथ गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मठ के महंत (मुख्य पुजारी) हैं। उन्होंने 1998 में मात्र 26 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखा। उस वक्त के सबसे युवा सीएम थे। वे लगातार पांच बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद रहे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य प्रशासन में कई सख्त निर्णय लिए।
