हाथरस/लखनऊ : सावन के पावन महीने में डाक कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक कांवड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर हुआ। घटना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के नगला गोपी गांव के पास हुई। मृतक की पहचान गुड्डू (35 वर्ष), पुत्र रमेश, निवासी चक सहना, भरतपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है, तो वहीं उसका साथी छोटू उर्फ कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हालत बिगड़ने पर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
कासगंज के सौरों आए थे डाक कांवड़ लेने
दोनों कांवड़िए कासगंज जिले के सौरों से डाक कांवड़ लेकर अपने गांव भरतपुर लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच शुरू कर दी है। गुड्डू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
