बरेली : यूपी के पूर्व मंत्री और लोकमोर्चा संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य ने बरेली में बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि “मोदी सरकार देश की संपत्ति अडानी-अंबानी को बेच रही है”। उन्होंने आरोप लगाया कि 27 हज़ार स्कूल बंद कर 13 लाख बच्चों को शिक्षा से वंचित किया गया है, और अब हर 400 मीटर पर शराब की दुकान खोलकर समाज को बर्बाद किया जा रहा है। मौर्य ने 2027 में “भाजपा हटाओ–उत्तर प्रदेश बचाओ” का नारा देकर चुनावी हुंकार भरी।
स्कूल बंद–शराब चालू
उन्होंने यूपी सरकार पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 27,000 स्कूल बंद किए, जबकि शराब की दुकानों की भरमार है। इससे शिक्षा बनाम शराब का “मॉडल लागू हो रहा है। अब मॉडल बीयर शॉप खुल रही हैं।”
आरक्षण और नौकरियों पर हमला
एससी-एसटी-OBC की भर्तियों पर रोक, युवाओं को बेरोजगारी की दलदल में धकेला।”अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाने वाले PM को मुल्ला मोदी क्यों नहीं कहते?”लोकमोर्चा 2027 में वंचित समाज को सत्ता में हिस्सेदारी दिलाने के लिए चुनाव लड़ेगा।
कांवड़ियों पर विवादित टिप्पणी
उन्होंने कहा कि “जो भोलेनाथ के भक्त हैं, वे गुंडई नहीं करते, ये सत्ता-पालित नकली कांवड़िए हैं।” स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज देश की 140 करोड़ की आबादी में से 80 करोड़ लोग सिर्फ 5-10 किलो अनाज पर जी रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा “वो उससे भी ज्यादा खतरनाक हैं।” उन्होंने बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करके देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।
मंच से दिए सियासी नारे
उन्होंने मंच से नारा लगाया कि”जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”मौर्य बोले – वंचित समाज को अब हक मिलेगा, सत्ता में भागीदारी मिलेगी।
