बरेली, उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन (Anti-Corruption Organisation, UP) की बरेली टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल हरीश कुमार को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम गजनेरा, थाना भुता, तहसील फरीदपुर क्षेत्र में की गई।
चकबंदी के नाम पर मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता बाबूराम, निवासी ग्राम गजनेरा ने आरोप लगाया था कि लेखपाल हरीश कुमार ने चक संख्या 773 की नाप और चक संख्या 411 के संदर्भ के बदले 8,000 की मांग की थी। इस पर पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली मंडल के निर्देशन में एक ट्रैप प्लान बनाया गया।
सहायक चकबंदी कार्यालय से हुई गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक शब्बन खां और उनकी ट्रैप टीम ने बुधवार को चकबंदी लेखपाल हरीश कुमार को सहायक चकबंदी कार्यालय, बरेली से रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और थाना सुभाषनगर, बरेली में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भ्रष्टाचार के विरुद्ध शिकायत करें
भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति रिश्वत मांगता है या भ्रष्टाचार में लिप्त है तो वे नीचे दिए गए अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
