सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने, छात्रों को डिजिटल सुविधा और किसानों की आमदनी बढ़ाने वाले लिए कई बड़े फैसले
बरेली : यूपी सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को हुई बैठक में महिलाओं, छात्रों, किसानों और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बड़े फैसलों को मंजूरी दी। अब महिलाओं के नाम पर एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में 1% की छूट मिलेगी। छूट की अधिकतम सीमा 10 लाख रुपये तय की गई है। युवाओं को अब सिर्फ टैबलेट दिए जाएंगे। स्मार्टफोन योजना के लिए 2000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। अब तक 60 लाख छात्रों को टैबलेट मिल चुके हैं।
121 पॉलिटेक्निक कॉलेज होंगे अपग्रेड
टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से प्रदेश के सभी 121 पॉलिटेक्निक कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा। पहले चरण में 45 कॉलेजों में 57 करोड़ प्रति कॉलेज खर्च होगा। यह कार्य एक साल में पूरा होगा। कृषि क्षेत्र में, जेवर एयरपोर्ट के पास किसानों के लिए प्रोसेसिंग और निर्यात केंद्र विकसित किया जाएगा, तो वहीं, बुंदेलखंड और पूर्वांचल के किसानों के लिए वर्ल्ड बैंक की साझेदारी से आमदनी बढ़ाने का प्रयास होगा।
UAE की एक कंपनी उन्नाव में करेगी 4000 करोड़ का निवेश
इसके साथ ही, UAE की एक कंपनी उन्नाव में 4000 करोड़ का निवेश कर हेचरी सीड यूनिट और फूडपार्क स्थापित करेगी। इसके साथ ही अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली।
