बरेली : यूपी के बरेली की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला खुर्शीदा बेगम अपने ही बेटों की प्रताड़ना से तंग आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से न्याय की गुहार लेकर पहुंचीं। पीड़िता का आरोप है कि बड़े बेटे अब्दुल शमीम, बहू यासमीन और उनके परिवारवालों ने न सिर्फ उन्हें घर से निकाल दिया, बल्कि दीवार काटकर घर में सेंधमारी कर कीमती सामान भी चुरा लिया।
महिला ने संपत्ति से किया बेदखल
महिला ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने 2023 में इन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद से लगातार उन्हें धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 9.5 तोला सोना, फ्रिज, टीवी, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। महिला ने 11 जुलाई को थाना बारादरी में शिकायत भी की थी, लेकिन कार्रवाई न होते देख अब वह SSP के पास गुहार लगाने पहुंचीं। उन्होंने यह भी बताया कि अब्दुल शमीम पर पहले से गैंगस्टर और एंटी सोशल एक्टिविटी के केस दर्ज हैं।
