बरेली/वाराणसी: शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान और लोकमनी लाल स्टेट अवार्ड से सम्मानित लाल बहादुर गंगवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग में दशकों से सेवा दे चुके गंगवार जी वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर, बरेली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालिक योगदान, प्रशिक्षण कार्यों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका और राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतिनिधित्व के लिए दिया गया है।
राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर रहा उल्लेखनीय योगदान
मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी और दमखोदा विकासखंडों में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पद पर सेवाएं। एनसीईआरटी, नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व, पूर्व प्राथमिक एवं शांति शिक्षा के क्षेत्र में, और बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षणों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका।
राज्यपाल से लेकर विधायकों ने दी बधाई
लाल बहादुर गंगवार को मानद उपाधि मिलने पर शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई। बधाई देने वालों में संतोष गंगवार (झारखंड के राज्यपाल), श्रुति गंगवार (अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष),डॉ. उमेश गौतम (महापौर, बरेली),डॉ. अरुण कुमार (वन मंत्री, उत्तर प्रदेश), डॉ. डीसी वर्मा (विधायक), डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. धर्मवीर गंगवार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. अनिल चौबे, डॉ. अवनीश यादव (शिक्षाविद), पुष्पा पांडे (महिला आयोग सदस्य), रश्मि पटेल (अध्यक्ष, जिला पंचायत),रामपाल गंगवार, प्रशांत पटेल, रमेश गंगवार, बलवीर सिंह, शिव स्वरूप शर्मा, मानवेंद्र यादव सहित अनेक समाजसेवी एवं शिक्षक नेता।
