लखनऊ : यूपी सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा बदलाव कर 127 पीसीएस अधिकारियों (SDM स्तर) का तबादला कर दिया। इन अधिकारियों ने अपने-अपने वर्तमान स्थान पर तीन साल की सेवा अवधि पूरी कर ली थी। यह फेरबदल कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार किया गया है।
जानें प्रमुख नियुक्तियां
देखें लिस्ट 👇🏻
उत्तर प्रदेश में 127 जिलाधिकारी के तबादले thejusticehindi
संगीता राघव, वर्तमान में सहारनपुर की एसडीएम, को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में विशेष कार्याधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है। श्वेता (एसडीएम, मथुरा) को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक बनाया गया है। अजय आनंद वर्मा, जो अब तक लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी थे, को औरैया का एसडीएम बनाया गया है। शशि भूषण पाठक, पूर्व OSD, एलडीए, को अमरोहा का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
विजय सिंह को भेजा बरेली
कुमार चंद्रबाबू को सीतापुर से बदायूं,विजय सिंह को हरदोई से बरेली, जितेंद्र कुमार को एसडीएम महराजगंज, आशुतोष कुमार को रामपुर, राहुल को मुजफ्फरनगर, अजय कुमार उपाध्याय को जौनपुर, कडेदीन को हमीरपुर, सौरभ कुमार पांडेय को संभल, सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी को कासगंज, राजेश कुमार को बदायूं और कन्नौज, संजय को आजमगढ़, विनोद जोशी को गाजीपुर, देवेंद्र कुमार पांडेय को बलिया, संजय कुमार यादव को ललितपुर, रमेश बाबू को मऊ, राजेंद्र बहादुर को इटावा, मलखान सिंह को गोरखपुर, राजेश चंद्र को गाजीपुर, देश दीपक को कानपुर देहात,कौशल कुमार को अयोध्या भेजा गया है।
तबादले की प्रक्रिया एक माह से थी लंबित
इन तबादलों को लेकर कार्मिक विभाग में समीक्षा और फील्ड से रिपोर्टिंग प्रक्रिया पिछले एक माह से चल रही थी। अधिकतर तबादले उन्हीं अधिकारियों के किए गए हैं जिन्होंने एक ही जिले में तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल पूरा कर लिया था। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता को बनाए रखना है।
