जौनपुर की शिवांगी यादव तीसरे स्थान पर
लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में डॉ.राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री रजनी तिवारी, और प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल ने परिणाम जारी किया। यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झाँसी ने 1 जून 2025 को आयोजित कराई थी। परीक्षा 69 जिलों में 751 केंद्रों पर दो पाली में कराई गई थी। इसमें 3,44,546 अभ्यर्थी (1,96,700 महिला, 1,47,846 पुरुष) पंजीकृत थे। लगभग 3,05,331 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। अब इसका परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें प्रथम स्थान पर सूरज कुमार पटेल, मिर्ज़ापुर, दूसरे स्थान पर द्वितीय स्थान पर भदोही की शिबा प्रवीण, जौनपुर की शिवांगी यादव तीसरे स्थान, मउ के घोसी निवासी प्रमोद कुमार यादव, बिहार के अररिया निवासी युगेश प्रसाद साहा, बरेली मंडल के शाहजहांपुर निवासी रमेश कुमार शर्मा, मेरठ के रविंदर कुमार त्यागी,उन्नाव के विवेक शुक्ला, अलीगढ़ निवासी अंजनी कुमार मिश्रा और वाराणसी निवासी रामलोचन पटेल का दसवां स्थान आया है।
जुलाई से काउंसलिंग
रिजल्ट आने के बाद जुलाई 2025 में काउंसलिंग शुरू होगी। स्थानांतरण, दस्तावेज़ सत्यापन, और सीट आवंटन इसी प्रक्रिया के तहत होंगे। स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, ग्रेजुएशन मार्कशीट, फोटो‑आईडी आदि काउंसलिंग के लिए तैयार रखें। शीर्ष रैंकर्स अब यूपी के ढेरों बीएड कॉलेजों में प्रवेश लेने के उम्मीदवार हैं। इसके साथ ही स्थानों के अनुसार सीट आवंटन प्रणाली रहेगी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय कट‑ऑफ मानदंड तय किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रिज़ल्ट जारी होने के तुरंत बाद BU झाँसी की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
