बड़ौत (बागपत)/ लखनऊ: यूपी के बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा गया। जैसे ही उसका पति पुलिस के साथ होटल में पहुंचा। महिला ने डर के मारे छत से छलांग लगा दी और मौके से फरार हो गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्पेक्टर बड़ौत ने “The Justice Hindi” को बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। अगर, तहरीर आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
पति-पत्नी के बीच कोर्ट में चल रहा था विवाद
यह मामला बड़ौत कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पहले से पति-पत्नी के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को पति को सूचना मिली कि उसकी पत्नी एक होटल में अपने प्रेमी के साथ ठहरी हुई है। पति ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पति के साथ होटल पहुंची। यहां पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
12 फिट ऊंची छत से कूदी महिला
पुलिस के पहुंचते ही महिला 12 फीट ऊंची छत से कूदी गई। वह होटल में पुलिस और पति को देखकर घबरा गई और होटल की छत से लगभग 12 फीट नीचे छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुई और मौका पाकर फरार हो गई। यह पूरा दृश्य किसी परिजन ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि अब इस घटना को भी पति-पत्नी के पुराने केस के साथ जोड़कर जांच की जाएगी।
