नई दुल्हन… पुराना प्यार… और फिर जो हुआ, पूरे गांव में मच गया बवाल!
कुशीनगर/लखनऊ : यूपी के कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने रिश्तों की सीमाओं और समाज की मर्यादाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शादी के महज दो दिन बाद, एक दुल्हन के बेडरूम से संदूक में उसका प्रेमी पकड़ा गया! यह तब हुआ जब बरामदे में सो रहे दूल्हे की अचानक नींद खुल गई और उसे घर के अंदर कुछ हलचल महसूस हुई, जब दूल्हा कमरे में गया, तो दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी ने थोड़ी देर में दरवाजा खोला, लेकिन शक होने पर जब उसने संदूक खोला तो उसमें बैठा था उसका पुराना प्रेमी। यह देख उसके होश उड़ गए।
शादी से सिर्फ चार दिन पहले टूटा था रिश्ता, लेकिन इश्क़ ने न रात देखी न मर्यादा…
प्रेमिका ने खिड़की से उसे अंदर बुलाया और संदूक में छिपा दिया था। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। दूल्हे के शोर मचाने पर गांव वाले इकट्ठा हो गए। प्रेमी की जमकर पिटाई हुई। हाथ-पैर बांधे गए, मुंह पर कालिख पोती गई और फिर गांव में सरेआम जुलूस निकाल दिया गया।
मोबाइल फोन कैमरों में घटना कैद
यह पूरी घटना मोबाइल कैमरों में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद प्रेमी युवक की मां ने गांव वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, दूल्हे ने भी अपनी पत्नी के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।
![]()
