समाजवादी पार्टी के लखनऊ मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, एसपी चीफ बोले, बिरसा मुंडा का बलिदान अमर
लखनऊ : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि उनका जीवन संघर्ष और बलिदान की प्रेरणादायक गाथा है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया श्रद्धांजलि संदेश जारी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि “19वीं सदी में जब अंग्रेज हुकूमत जंगल, जमीन और आदिवासी संस्कृति को खत्म करने पर तुली थी, तब बिरसा मुंडा ने अद्भुत साहस के साथ आदिवासी अस्मिता और स्वायत्तता की रक्षा का बिगुल फूंका। वे ‘धरती आबा’ के रूप में पूजे जाने लगे।” उन्होंने आगे कहा कि “केवल 25 वर्ष की उम्र में बिरसा मुंडा ने जो क्रांतिकारी आंदोलन खड़ा किया। वह आज भी संघर्ष करने वालों के लिए प्रेरणा है। उनका बलिदान उन्हें लोकनायक और जननायक की श्रेणी में अमर कर देता है।”
आदिवासी अस्मिता के प्रतीक बिरसा मुंडा
समाजवादी पार्टी ने इस अवसर पर बिरसा मुंडा को न केवल एक स्वतंत्रता सेनानी, बल्कि आदिवासी अधिकारों के प्रवर्तक के रूप में याद किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा की लड़ाई जंगल, ज़मीन, और जीवन के अधिकार के लिए थी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में यह थे मौजूद
इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें विधायक नागेन्द्र सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी एससी-एसटी प्रकोष्ठ, व्यासजी गौड़, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव,डॉ. एस.पी. सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ नेता,डॉ. अनीता राकेश, सुनील यादव, शाहरूख, रमेश यादव, शैलेश यादव, उपेन्द्र यादव, संतलाल वर्मा, विजय कुशवाहा, रंजीत पाल, डॉ. हरिप्रकाश, रवि गौड़ बड़कूल, राधेश्याम मौर्य, मान सिंह सेंग, श्रीराम प्रजापति, राजकुमार सिंह (एडवोकेट), संतोष यादव, अर्चना रावत, संजय सिंह, सरोज यादव सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
