पीलीभीत : बीसलपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। हादसे में बिस्तर पर लेटे 70 वर्षीय बुजुर्ग दफेदार करीब 80 प्रतिशत झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बीड़ी की चिंगारी से भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, खनंका गांव निवासी दफेदार सुबह करीब सात बजे घर में बिस्तर पर लेटकर बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। देखते ही देखते बिस्तर में आग भड़क उठी और बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए।
पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीण
आग लगते ही बुजुर्ग की पत्नी गंगा देवी ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
80 प्रतिशत झुलसे बुजुर्ग, जिला अस्पताल में भर्ती
आग से दफेदार करीब 80 प्रतिशत झुलस गए हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।
रिपोर्टर: ऋतिक द्विवेदी
