पुराने बस अड्डे से नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, सिर्फ सेटेलाइट से होगा संचालन; स्कूली बच्चों को समय से पहले भेजने की अपील
बरेली: भाजपा की पदयात्रा के चलते मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से नहीं होगा। सभी रोडवेज बसें केवल सेटेलाइट बस अड्डे से संचालित होंगी। इसके अलावा छोटे वाहनों के मार्गों में भी बदलाव किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और स्कूलों में बच्चों को समय से पहले भेजने की अपील की है।
इन रास्तों से शहर में नहीं आ सकेंगे भारी वाहन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, परसाखेड़ा रोड नंबर एक, बिलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ से भारी वाहन शहर की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।वहीं, सेलेक्शन पॉइंट, डेलापीर तिराहा, राजेंद्र नगर, श्यामगंज, 100 फुटा पूर्वी, 100 फुटा पश्चिमी, सूद धर्म कांटा, इज्जतनगर और संजयनगर क्षेत्र के विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों, स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से विशेष अपील की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने बच्चों को समय से पहले स्कूल भेजने के निर्देश देने को कहा है, ताकि जाम के कारण उन्हें परेशानी न हो।
भारी वाहनों के लिए निर्धारित किए गए वैकल्पिक मार्ग
-
दिल्ली और रामपुर से बदायूं जाने वाले वाहन: झुमका तिराहे से बड़ा बाइपास, बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा होकर जा सकेंगे।
-
नैनीताल और पीलीभीत रोड से बदायूं जाने वाले वाहन: बिलवा, विलयधाम, नवदिया झादा, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा और भमोरा के रास्ते आवागमन कर सकेंगे।
-
दिल्ली और रामपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन: बड़ा बाइपास से झुमका, बिलवा, विलयधाम, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी होकर जा सकेंगे।
-
लखनऊ से दिल्ली जाने वाले वाहन: फरीदपुर और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए बड़ा बाइपास से निकल सकेंगे।
-
बदायूं से बरेली आने वाले वाहन: भमोरा, देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ सकेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास का इस्तेमाल करेंगे।
सेटेलाइट बस अड्डे से चलेंगी रोडवेज बसें
-
दिल्ली और रामपुर से आने वाली बसें: झुमका तिराहा, विलयधाम, बैरियर-2, 100 फुटा पूर्वी और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और यहीं से वापस जाएंगी।
-
पीलीभीत से आने वाली बसें: विलयधाम, बैरियर-2, 100 फुटा पूर्वी और सुरेश शर्मा नगर होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक पहुंचेंगी।
-
बरेली से बदायूं जाने वाली बसें: सेटेलाइट बस अड्डे से ईसाइयों की पुलिया, बियावान कोठी, अक्षर विहार तिराहा, नटराज तिराहा, बुखारा मोड़, रामगंगा और देवचरा चौराहा होते हुए जाएंगी।
-
शाहजहांपुर और लखनऊ से आने वाली बसें: इन्वर्टिस तिराहा होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे तक आएंगी और यहीं से वापस जाएंगी।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि पदयात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें और अनावश्यक रूप से जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
