आरोपी गुलफाम
आरोपी गुलफाम
कटघर से अपहृत युवती आदिला का शव रुड़की में मिला था, एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता में पूरे मामले का किया खुलासा
मुरादाबाद: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र से अपहृत युवती आदिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना कटघर के हिस्ट्रीशीटर कुर्बान अली और उसके भाई गुलफाम अली के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को आदिला नाम की युवती का कथित रूप से अपहरण किया गया था। इसके बाद उसका शव उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में बरामद हुआ। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं।
जांच में सामने आया कि युवती के शव को रुड़की ले जाने में थार गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने वाहन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गुलफाम अली फिलहाल एक अन्य मुकदमे में रामपुर जिला जेल में बंद है। वहीं हिस्ट्रीशीटर कुर्बान अली की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।