बरेली : डीजी इन्फ्रा ग्रुप के तत्वावधान में श्री राम मूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही बरेली कॉर्पोरेट लीग (BCL) में आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में शाहज़ेब फर्नीचर ने गंगा पॉली कैब टाइटन को 3 विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला बेहतरीन प्रदर्शन और अंतिम ओवर के रोमांच के चलते दर्शकों के लिए बेहद खास रहा।
गंगा पॉली कैब ने रखा 131 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर शाहज़ेब फर्नीचर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गंगा पॉली कैब की ओर से रोहित चौहान ने शानदार 36 रन और प्रदीप पंडित ने 22 रन की पारी खेली। पूरी टीम ने 20 ओवर में कुल 131 रन बनाए। शाहज़ेब फर्नीचर की तरफ से क्रांति ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
शाहज़ेब फर्नीचर की जबरदस्त वापसी, 19.4 ओवर में किया लक्ष्य हासिल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहज़ेब फर्नीचर की टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन विकास राघव के 39 रन की ठोस पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम ने 19.4 ओवर में 134 रन बनाकर मुकाबला 3 विकेट से अपने नाम किया। 2 महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले क्रांति को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। मैच के दौरान मैदान पर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसमें एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति,शशांक रस्तोगी, रियाज़ अफरीदी, शुभम कौशिक, अतुल यादव,एक्सप्लोर स्टडीज के मालिक आशीष चायवान,जारिया कलेक्शन के मालिक ज़हीर उद्दीन, शाहज़ेब फर्नीचर के मालिक शाहज़ेब अंसारी, सभी दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना किया। कल का मुकाबला बियर कैफे और किंग्स लेयर के बीच खेला जाएगा, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है।
![]()
