फतेहगंज पश्चिमी के कुख्यात तस्करों पर प्रशासन का एक्शन, गैंगस्टर और संपत्ति जब्त
बरेली : यूपी के बरेली जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात स्मैक तस्करों पर शिकंजा कस दिया है। देहात के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में सक्रिय गिरोह के सरगना समेत कई आरोपियों की करीब 68 लाख रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई है।इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
PIT NDPS एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर अकरम पर शिकंजा
पुलिस के अनुसार, कुख्यात तस्कर अकरम को PIT NDPS एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। वह लंबे समय से अपने गिरोह के साथ स्मैक बनाकर अवैध रूप से बेचने का धंधा चला रहा था। प्रशासन ने न्यायिक आदेश के अनुपालन में उसकी और उसके साथियों की संपत्तियों को जब्त कर दिया।
68 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

कार्रवाई के तहत गैंग से जुड़े कुल 7 आरोपियों की संपत्ति जब्त की गई है। गैंग लीडर अकरम की करीब 61.50 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज जावेद की 5.57 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। राशिद की 92 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इस तरह कुल मिलाकर करीब 68 लाख रुपये की संपत्ति प्रशासन ने कब्जे में ली है।
गैंग के ये सदस्य आए रडार पर
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह संगठित तरीके से स्मैक तस्करी करता था। कार्रवाई जिन आरोपियों पर हुई, उनमें अकरम, आसिफ, हारून, जावेद, राशिद, अफजाल और उस्मान कुरैशी शामिल हैं। सभी पर पहले से गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गैंग बनाकर करते थे नशे का कारोबार
इज्जतनगर थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरोह बनाकर अवैध स्मैक तैयार करते थे और उसकी बिक्री से भारी आर्थिक लाभ अर्जित कर संपत्तियां बनाई गईं। इसी आधार पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गई।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
