दरगाह आला हजरत में दो दिवसीय उर्स की तैयारी तेज… देश-विदेश से आएंगे उलेमा और जायरीन
बरेली : दरगाह आला हजरत पर 8वें उर्स-ए-ताजुश्शरिया का पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह उर्स 24 और 25 अप्रैल 2026 को मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की सरपरस्ती और सदारत में खानकाह -ए- ताजुश्शरिया/जामियातुर्रजा में आयोजित होगा। जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारियों ने बताया कि उर्स में देश-विदेश से उलेमा -ए-किराम और लाखों अकीदतमंद शिरकत करेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन को सूचना दे दी गई है और जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक होगी।उर्स प्रभारी सलमान हसन खान के अनुसार, सोशल मीडिया, ईमेल और डाक के माध्यम से देश-विदेश में निमंत्रण भेजे जा रहे हैं।
परचम कुशाई से उर्स का आगाज

इसके साथ ही जमात रज़ा-ए मुस्तफा के महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि उर्स का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म से होगा और इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।यह उर्स सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लिए खास महत्व रखता है, जिसमें बड़ी संख्या में जायरीन हाजिरी देकर अकीदत पेश करते हैं।
