बरेली : पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) प्रशासन ने परिचालनिक सुगमता के लिए इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248/स्पेशल पर एलएचएस. (लिमिटेड हाइट सबवे) निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। इस निर्माण कार्य के चलते कई पैसेंजर और विशेष ट्रेनों को निर्धारित अवधि तक शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने मीडिया को दी। रेलवे प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा और कई ट्रेनें बरेली सिटी के बजाय बरेली जंक्शन या इज्जतनगर स्टेशन तक ही चलाया जाएगा।
कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर ट्रेन में बदलाव
इज्जतनगर रेल मंडल की 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 7 मार्च 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक बरेली जंक्शन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी। इसी तरह से 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 8 मार्च 2026 से 1 मई 2026 तक बरेली जंक्शन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
पीलीभीत-बरेली सिटी ट्रेनों का संचालन इज्जतनगर से
रेल मंडल की 55316/55315 पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी 8 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक इज्जतनगर से शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी, जबकि 55318/55313 पीलीभीत-बरेली सिटी-लालकुआं सवारी गाड़ी भी इसी अवधि में इज्जतनगर से संचालित की जाएगी।
विशेष ट्रेनों के रूट में भी बदलाव
05402/75303 काशीपुर-बरेली सिटी-पीलीभीत विशेष गाड़ी 8 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक इज्जतनगर से शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी।
डेमू सवारी ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित
75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी 7 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक इज्जतनगर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 75301 बरेली सिटी-पीलीभीत डेमू सवारी गाड़ी 8 मार्च से 29 अप्रैल 2026 तक इज्जतनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। 75302 टनकपुर-बरेली सिटी डेमू सवारी गाड़ी 7 मार्च से 28 अप्रैल 2026 तक इज्जतनगर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। 05401 बरेली सिटी-रामनगर विशेष गाड़ी 8 मार्च से 29 अप्रैल 2026 तक इज्जतनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।
टनकपुर-बरेली सिटी मेला स्पेशल ट्रेन में भी बदलाव
05307 टनकपुर-बरेली सिटी मेला स्पेशल 7 और 23 मार्च 2026 तथा 9, 27, 28 और 30 अप्रैल 2026 को इज्जतनगर में शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी। 05308 बरेली सिटी-टनकपुर मेला स्पेशल 8 और 24 मार्च 2026 तथा 10, 28, 29 अप्रैल 2026 और 1 मई 2026 को इज्जतनगर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के रूट और स्टेशन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।
