बरेली : दिल्ली वाया बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे की आड़ में चल रहे देह व्यापार के संगठित गोरखधंधे का भोजीपुरा पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया है। देहात की भोजीपुरा थाना पुलिस ने अपना ढाबा पर अचानक छापा मारकर ढाबा संचालक समेत 3 पुरुष और 3 महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ढाबे के पीछे बने कमरों में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा बेखौफ चल रहा था। हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों और राहगीरों को टारगेट कर उन्हें ढाबे पर रोका जाता था, और सौदा तय होने के बाद कमरों में भेज दिया जाता था।
ढाबा संचालक की शह पर चल रहा था पूरा नेटवर्क
पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह पूरा अवैध धंधा ढाबा संचालक की शह पर संचालित हो रहा था। महिलाओं को फोन के जरिए बुलाया जाता था और हर ग्राहक से वसूली गई रकम में ढाबा संचालक और मालिक की तय हिस्सेदारी होती थी। पुलिस का कहना है कि ढाबा मालिक भी इस गोरखधंधे में बराबर का साझेदार है, जो छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
500 से 2000 रुपये तक होती थी डील
गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि हर ग्राहक से 500 से 2000 रुपये तक लिए जाते थे, जो ग्राहक ढाबा संचालक के जरिए आते थे। उसमें उसका कमीशन तय रहता था। इसके साथ ही जो ग्राहक महिलाएं खुद लेकर आती थीं। उसमें भी ढाबे को हिस्सा देना पड़ता था।इस तरह पूरा सिस्टम कमीशन आधारित नेटवर्क पर चल रहा था।
छापे में नकदी, वाहन और
आपत्तिजनक सामान बरामद पुलिस ने मौके से
इस दौरान पुलिस की छापेमारी में 01 स्कूटी और 01 मोटरसाइकिल 07 मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद, कास्मेटिक का सामान, इस्तेमाल और गर्भ निरोधक के पैकेट बरामद किए हैं। बरामदगी से साफ है कि ढाबा खाने-पीने की जगह कम और अवैध गतिविधियों का पक्का अड्डा ज्यादा बन चुका था।
मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी
मुख्य आरोपी ढाबा मालिक गजेन्द्र सिंह फिलहाल फरार है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अफसरों का दावा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचा जाएगा। सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने मीडिया को बताया कि “हाईवे किनारे चल रहे अवैध और अनैतिक धंधों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। देह व्यापार जैसे संगीन अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”पुलिस की यह कार्रवाई हाईवे पर चल रहे गंदे धंधों के खिलाफ कड़ी चेतावनी के तौर पर देखी जा रही है।
