ऑरेंज अलर्ट जारी, सर्दी और कोहरा बढ़ाएगा मुश्किलें, UP के 38 जिलों में विजिबिलिटी शून्य
बरेली : यूपी के बरेली समेत 38 जिलों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त -व्यस्त कर दिया है। बरेली में बीते दो दिनों से सर्दी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को सूरज नहीं निकलने से ठंड और बढ़ गई है। ठंडी हवाओं से गलन भी बढ़ी है। आज न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान महज 16.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते 10 वर्षों में 17 दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरे के चलते बुधवार को भी यूपी में कई हादसे हुए हैं। जिसके चलते दर्जन भर से अधिक लोगों की मौत हुई है।
स्कूली बच्चों को राहत, 20 दिसंबर तक अवकाश

ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बरेली जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश के दौरान कोई भी स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षा निर्धारित है, वहां परीक्षा यथावत कराई जा सकेगी। इसके अलावा पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में भी स्कूलों की छुट्टी और समय में बदलाव किया गया है।
घना कोहरा, सड़कों पर रेंगते वाहन

बरेली समेत पूरे जिले में बुधवार को भी दिनभर घना कोहरा छाया रहा। धूप नहीं निकल सकी और सर्द पछुआ हवाओं ने गलन और ठिठुरन को और बढ़ा दिया। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रही, जिससे हाईवे और शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर दृश्यता शून्य के करीब दर्ज की गई। बीते 10 वर्षों में 17 दिसंबर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस सबसे कम है। इस बार ठंड ने बीते दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कोहरे का कहर: बरेली समेत 38 जिलों में विजिबिलिटी शून्य
यूपी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली और राज्य के बड़े हिस्से को घने कोहरे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। बरेली समेत 38 जिलों में सुबह से ही कुछ मीटर आगे देख पाना मुश्किल हो गया। सबसे खराब हालात आगरा, बरेली, प्रयागराज, मुरादाबाद थे। यहां विजिबिलिटी शून्य थी। बरेली, वाराणसी, अलीगढ़, इटावा ने 50 मीटर, लखनऊ-100 मीटर, घने कोहरे और पछुआ हवाओं के चलते गलन तेज हो गई, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
तीन दिन घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के कारण यह बदलाव आया है। बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, लखनऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर, आगरा, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद समेत 60 से अधिक जिलों में कोहरे का असर रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिर सकता है। दिन के तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं। लखनऊ समेत कई जिलों में सुबह करीब 10 बजे तक धूप निकलने की संभावना
