DM को फोन कर कराया तुरन्त एक्शन, पीड़ित परिवार को 2 लाख की दी आर्थिक मदद
घोसी में अखिलेश का SIR, महंगाई, और माफिया पर बड़ा हमला
मऊ/घोसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को घोसी जाते समय इंसानियत की मिसाल पेश की, जैसे ही उनका काफिला मऊ के पास पहुंचा, सड़क पर भारी जाम लगा हुआ था। वहां पता चला कि यह जाम एक सड़क हादसे के बाद इंसाफ की मांग कर रहे पीड़ित परिवारों के विरोध की वजह से लगा है। स्थिति की गंभीरता को समझते ही अखिलेश यादव ने तुरंत काफिला रुकवाया और बिना किसी सुरक्षा घेरे की परवाह किए सीधे पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे। परिवारों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद भी प्रशासनिक सहायता नहीं मिली। इसलिए वे सड़क पर धरना देकर बैठे हैं। अखिलेश यादव ने परिवार की पूरी बात सुनी और उसी वक्त डीएम को फोन कर पीड़ित परिवार को तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। दुर्घटना की जांच में तेजी लाई जाए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बाद उन्होंने अपनी ओर से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस कदम से पीड़ित परिवारों में कुछ राहत आई और सड़क पर हालात धीरे-धीरे सामान्य होने लगे।
घोसी में अखिलेश के बयान-SIR, महंगाई, और माफिया पर बड़ा हमला
घोसी पहुंचने पर अखिलेश यादव ने जनसभा में कई तीखे राजनीतिक हमले किए. उन्होंने कहा कि “यह SIR अपनी नाकामी और कमियां छुपाने के लिए हो रहा है। मैं अपील करता हूं, अपना वोट कटने से बचाएं। “खांसी हो तो देसी दवा ले लेना, लेकिन बीजेपी की सरकार में कफ सिरप से बचना… ये वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया स्कीम है।”“कोई जिला नहीं बचा जहां गांजा न पकड़ा गया हो… कुछ लोग जवान उम्र में बूढ़े लगते हैं।”“बीजेपी वालों को तो सिर्फ डिवीजन चाहिए, हम विजन की राजनीति करते हैं।”
पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि, ‘वे जमीन के नेता थे’
घोसी की सभा में अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा “वे जमीनी नेता थे।व्यवहार में अपनापन था। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करते थे।”बोले – आजमगढ़ के सठियांव में बड़ा दावा‘सबसे आधुनिक चीनी मिल समाजवादी सरकार में बनी’। बोले -यह इलाका समाजवादियों का गढ़ है। रिकॉर्ड टाइम में हमारी सरकार ने सबसे आधुनिक सठियांव चीनी मिल बनाई थी।”उन्होंने आगे कहा “सब अपना वोट बनवाएं, कटने न दें। बीजेपी बाबा साहब का दिया अधिकार छीनने की तैयारी में है।”
SIR में गड़बड़ियों पर समाजवादी पार्टी का ज्ञापन
सपा ने यूपी में चल रही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से दिया गया। सपा ने आरोप लगाया कि सभी विधानसभाओं में हजारों गणना प्रपत्र (Form-1) को बीएलओ ने बिना कारण “थर्ड ऑप्शन” में सबमिट कर दिया है, जबकि मतदाताओं ने 2003 की मतदाता सूची से संबंधित सभी दस्तावेज सही ढंग से जमा किए थे। पार्टी ने मांग की कि सभी प्रपत्रों की जांच कर इन्हें “फर्स्ट” या “सेकंड ऑप्शन” में एडिट कर सबमिट कराया जाए। प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा के मतदेय स्थल संख्या 211 में 2003 सूची के 1501 मतदाताओं में से अब सिर्फ 696 नाम दिख रहे हैं। 805 मतदाता गायब, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। भदोही विधानसभा के बूथ 22 व 23 पर मतदाताओं द्वारा जमा किए गए 154 गणना प्रपत्र गायब हैं। न ये बीएलओ ऐप पर अपलोड हुए, न ही ERO कार्यालय में उपलब्ध। मिर्जापुर विधानसभा के कई बूथों (29, 32, 33, 35, 50, 83, 84, 91) पर सपा समर्थक मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए ही नहीं गए। बीएलओ ने उन्हें “लापता” दिखाकर सबमिट कर दिया। रायबरेली में रिसीविंग नहीं दे रहे बीएलओ। ऊँचाहार विधानसभा के बूथ 329 से 338 तक गणना प्रपत्र की रिसीविंग नहीं दी जा रही। सपा का दावा—बूथ 2 और 6 पर बीएलओ ने समाजवादी समर्थकों के प्रपत्र जमा नहीं किए बल्कि BJP नेता को दे दिए। पार्टी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की। सपा ने मात की सभी जिलों की शिकायतों की तुरंत जांच,गलत सबमिशन वाले प्रपत्रों का एडिट, लापता मतदाताओं की तलाश है ज्ञापन सपा नेताओं के.के. श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।
