मुरादाबाद : मुरादाबाद में एक भयानक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी और इसके बाद टेंपो पर चढ़ गई। हादसे में लोगों के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसका पीछे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि टेंपो सवार कटघर थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव में शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। मरने वालों की पहचान इस प्रकार हुई: सीमा पत्नी करन सिंह, आरती, अभय,सुमन पत्नी हरदीप,अनन्य,ऑटो चालक संजू हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस द्वारा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा सवा तीन बजे हुआ। रोडवेज बस चालक घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बस को थाने में खड़ा करा दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।– रणविजय सिंह, एसपी सिटी
