लखनऊ : सपा ने लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में ‘महाराजा सुहेलदेव विजय दिवस’ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराजा सुहेलदेव की वीरता को नमन कर उन्हें भारतीय इतिहास का महान योद्धा बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर महाराजा सुहेलदेव की स्वर्णिम प्रतिमा स्थापित की जाएगी, और उसका लोकार्पण एक भव्य सार्वजनिक समारोह में किया जाएगा।
सामाजिक न्याय और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा
उन्होंने कहा कि विजय दिवस न केवल अतीत की वीरगाथा को याद करने का अवसर है, बल्कि यह हमें भविष्य में सामाजिक न्याय और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। इस दौरान पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह,राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर,पूर्व मंत्री डॉ. पीके राय, विधायक प्रदीप यादव, अतुल प्रधान, आशु मलिक आदि वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता
![]()
