औरैया/लखनऊ: यूपी की एक महिला सिपाही इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। औरैया जिले के अछल्दा थाने में तैनात महिला सिपाही की वर्दी में बनाई गई इंस्टाग्राम रील्स ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया, बल्कि अब उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
वर्दी में रील और 1 मिलियन व्यूज़
महिला सिपाही की एक रील जिसमें वह पुलिस वर्दी पहनकर कैमरे के सामने एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं, अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखी जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और वह सोशल मीडिया पर एक “पुलिस इन्फ्लुएंसर” बन चुकी हैं।
एसपी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश
मामला जब वायरल हुआ तो एसपी औरैया ने इसका संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए। पुलिस विभाग की आचार संहिता के अनुसार, वर्दी में इस तरह की रील बनाना अनुशासनहीनता मानी जाती है। इस मामले मे औरैया पुलिस के पुलिस अफसर ने वीडियो जारी कर महिला सिपाही की वायरल रील को हटाकर जांच शुरू करा दी है।
पुलिस वर्दी और सोशल मीडिया का ट्रेंड
हाल के दिनों में कई पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए हैं, लेकिन सरकारी वर्दी का अनधिकृत प्रदर्शन नियमों का उल्लंघन माना जाता है। इस मामले में यह बहस भी छिड़ गई है कि क्या पुलिसकर्मी निजी पहचान और पेशेवर मर्यादा के बीच संतुलन बना पा रहे हैं?
