लखनऊ : यूपी के गोंडा जिले के भारतीय जनता पार्टी के ज़िलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वायरल वीडियो के बाद पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। यह वीडियो कथित तौर पर भाजपा कार्यालय के भीतर रिकॉर्ड करने का दावा किया गया था।, जो 12 अप्रैल, 2025 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इसमें अमर किशोर कश्यप को एक महिला के साथ अनुचित हरकतें करते देखा गया था। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पार्टी की किरकिरी होने लगी और शीर्ष नेतृत्व ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।
अनुशासन बनाए रखने को लिया फैसला

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय संगठन की छवि को बचाने और अनुशासन बनाए रखने की दृष्टि से लिया गया है। इस मामले को लेकर भाजपा की जिला इकाई में भारी हलचल है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें कारण बताओ नोटिस का जवाब संतोषजनक न मिलने और यह कृत्य अनुशासनहीनता के उल्लंघन में आने की बात कही गई है। बताया गया है कि मीडिया से प्राप्त वीडियो में आपके आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने महिला को अचानक चक्कर आने की बात कही गई थी। जिसके चलते मदद की गई।
विपक्ष ने किया था हमला
इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी भाजपा पर हमला बोला था। भाजपा नेताओं ने भाजपा पर ‘दोगले चरित्र’ और ‘नारी सम्मान की केवल बातें करने’ का आरोप लगाया गया। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो को लेकर चर्चा काफी थीं।
![]()
